Showing posts with label Shayari image. Show all posts
Showing posts with label Shayari image. Show all posts

Tuesday, 26 June 2018

बहुत सुंदर पंक्तियाँ... यह जिस्म तो किराए का घर है एक दिन खाली करना पड़ेगा... सांसे हो जाएंगी जब हमारी पूरी यहां रूह को तन से अलविदा कहना पड़ेगा ...


                                     
Jain Suvichar image, Jain Kavita image, Jain Anmol Vachan image, Jain image, Suvichar Shayari, Shayari image, Sad Shayari image


 यह जिस्म तो किराए का घर है...
 एक दिन खाली करना पड़ेगा...!!

 सांसे हो जाएंगी जब हमारी पूरी यहां...
रूह को तन से अलविदा कहना पड़ेगा...!!


 वक्त नहीं है तो बच जायेगा गोली से भी...
 समय आने पर ठोकर से मरना पड़ेगा...!!

 मौत कोई रिश्वत लेती नहीं कभी...
 सारी दौलत को छोड़कर जाना पड़ेगा...!!

 ना डर यूँ धूल के जरा से एहसास से तू...
एक दिन सबको मिट्टी में मिल जाना पड़ेगा...!!

सब याद करे दुनिया से जाने के बाद...
 दूसरों के लिए भी थोड़ा जीना पड़ेगा...!!

 मत कर गुरुर किसी भी बात का ए दोस्त...
 तेरा क्या है...
 क्या साथ लेकर जाना पड़ेगा...!!

 इन हाथों से करोड़ों कमा ले भले तू यहां...
 खाली हाथ आया खाली हाथ जाना पड़ेगा...!!

 ना भर यूँ जेबें अपनी बेईमानी की दौलत से...
 कफन को बगैर जेब के ही ओड़ना पड़ेगा...!!

इन हाथों से करोड़ों कमा ले भले तू यहां...
खाली हाथ आया खाली हाथ जाना पड़ेगा...!!

यह ना सोच तेरे बगैर कुछ नहीं होगा यहां...
रोज़ यहां किसी को "आना"...
 तो किसी को "जाना" पड़ेगा...!!

🙏 🙏 🙏