Showing posts with label Mahavirji. Show all posts
Showing posts with label Mahavirji. Show all posts

Wednesday, 4 July 2018

बहुत सुंदर पंक्तियाँ... युग की है यही पुकार, फिर हो महावीर अवतार...


Mahavira, Lord Mahavir image, Bhagwan Mahavir, Jain, Jai Jinendra Quotes images, Jainism, Jain photo, Ahimsa

बहुत सुंदर पंक्तियाँ...

 युग की है यही पुकार..
 फिर हो महावीर अवतार...


युग की है यही पुकार, 
फिर हो महावीर अवतार
 जियो और जीने दो,गूंजे
 हर घर, मंदिर, हर द्वार...
युग की है यही पुकार,
 फिर हो महावीर अवतार...

सत्य अहिंसा धर्म हो
 मिट जाए अत्याचार...
युग की यही पुकार,
 फिर हो महावीर अवतार...

 हे वीर, अतिवीर, सन्मति
   हे महावीर, हे वर्द्धमान
 प्राणियों की सुनो पुकार
 कर दो सबका कल्याण...

 गाय और शेर एक घाट
  फिर साथ पिएँ पानी
  दिगंबर श्वेतांबर भेद मिटा
 जैन उर धरे माँ जिनवाणी...
युग की है यही पुकार,
 फिर हो महावीर अवतार...

महावीर के उपदेशों पर
 चले सारा संसार
 युग की है यही पुकार,
 फिर हो महावीर अवतार...

🙏⚘"जय जिनेंद्र" ⚘🙏

🚩🙏🔔 जय महावीर 🔔🙏🚩