🙏⚘ "जिनवाणी"⚘🙏
1- जिनवाणी अर्थात अनंत सुख प्रदाता।
2- जिनवाणी अर्थात मुक्ति तक पहुंचाने वाली माता।
3- जिनवाणी अर्थात चार गति से बचाने वाली माता।
4- जिनवाणी अर्थात जिसके अवगाहन से जीव हर क्षण पाता है साता।
5- जिनवाणी अर्थात भव्यों की माता।
6- जिनवाणी अर्थात सच्ची समाधान दाता।
7- जिनवाणी अर्थात सर्व शंकाओं को हरने वाली माता।
8- जिनवाणी अर्थात वस्तु स्वरूप से परिचय कराने वाली माता।
9- जिनवाणी अर्थात पापों से बचाने वाली माता।
10- जिनवाणी अर्थात कलिकाल में एक मात्र सहारा।
11- जिनवाणी अर्थात कलिकाल का सूर्य।
12- जिनवाणी अर्थात कलिकाल के तीर्थंकर।
13- जिनवाणी अर्थात मोह के अंधेरे को दूर करने वाला प्रकाश।
14- जिनवाणी अर्थात भव्यों के लिए कल्पवृक्ष।
15- जिनवाणी अर्थात भव्यों के मन को रमाने वाली राजधानी।
16- जिनवाणी अर्थात अनेकांत विद्या का मंदिर।
17- जिनवाणी अर्थात स्याद्वाद विद्या सिखाने वाली जननी।
18- जिनवाणी अर्थात तीर्थंकर की दिव्य ध्वनि।
🙏 जय जिनवाणी माता की 🙏
जैनम् जयतु शासनम्
⛳🙏⛳🙏⛳🙏⛳🙏⛳
No comments:
Post a Comment